
बिलासपुर,,,, जिले के निराला नगर स्थित लॉजों पर रविवार को नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी… जांच के दौरान कई लॉजों में नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने की जानकारी सामने आई है!

एक लॉज को सील कर दिया गया है! जबकि अन्य मामलों में जांच जारी है!

नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने निराला नगर क्षेत्र के तीन लॉजों में एक साथ जांच अभियान चलाया… अधिकारियों ने रजिस्टर, ग्राहकों के पहचान पत्रों के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की… जांच के दौरान कुछ लॉजों में पहचान पत्रों के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के संकेत मिलने पर संचालकों से पूछताछ की जा रही है!

कार्रवाई के दौरान शर्मा लॉज से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं रामेश्वरम लॉज में सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम की टीम ने उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।अचानक हुई इस कार्रवाई से लॉज संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है

कि शहर में संचालित लॉज, होटल और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
