
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर में एक निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई… घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया… और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है!
ग्राम पोड़ी नवागांव निवासी कुमारी बाई साहू, उम्र 50 वर्ष, का रतनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था… परिजनों का आरोप है! कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने के बावजूद उसे गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया… परिजनों का कहना है! कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई…
घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया और डॉक्टर तथा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की… मृतका के बेटे मुकेश साहू ने मामले की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई है! पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है! फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है! जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी… वहीं घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
