
बिलासपुर,,, सुशासन तिहार शासन-प्रशासन के लिए आ बला पकड़ गला जैसा हो गया है! शनिवार को फिर सिरगिट्टी मे
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क, बिजलीं, नाली पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मंच पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की… जिससे माहौल गड़बड़ा गया… भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धराझुमटी हुई CSP और थानेदार को पसीना बहाना पड़ा…
सुशासन शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और सिरगिट्टी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अजय मनहरे कार्यकर्ताओ के साथ शिकायतों और समस्याओं का पुलिंदा लेकर पहुंचे… कांग्रेसियों ने मंच पर चढ़कर, सुशासन के दावों को छलावा बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार “सुशासन” का ढिंढोरा पीट रही…जमीनी हकीकत ये है! कि जनता बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है! देखते ही देखते भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए… दोनो तरफ से आरोप- प्रत्यारोप ,चिल्लाचोट और नारेबाजी होने लगी… जिससे माहौल तनावप्यूर्ण हो गया… तनाव को बढ़ता देख पुलिस बल को बीच बचाव करना पड़ा… CSP और थानेदार बीच मे फंस गए… जमकर धराझुमटी धक्का मुक्की हुई… कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई… ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के कहा कि ये भाजपा का नही सरकार का आयोजन है! वे विधायक धरमलाल कौशिक को समस्याओं का आवेदन देने आए है! पर सुशासन तिहार केवल एक दिखावा बनकर रह गया है!
सारा शहर उजाड़, गंदा और समस्याओं से अस्त व्यस्त है! और सरकारी अमला जनता से समस्याओं का आवेदन झोंक रहा ट्रिपल इंजन की सरकार आम लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पा रही है!
पहुँचे विधायक फिर हुआ भभ्भड़…
क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक जैसे ही शिविर में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें समस्याओं और मांगो का पुलिंदा सौंपने आगे बढ़े पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने सरकार विरोधी के नारे लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कुर्ते की बांह मोदी और जवाब दिया विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, महेश ठाकुर, सुनील पांडेय, नागेश ध्रुव, बंटी सोनी, अरुण नथानी, गोविंद यादव, रामू राव, संजीव पाल, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, वेद रात्रे, अरविंद ओझा, रवींद्र डाहरे, गोविंद मानिकपुरी, लक्ष्मण ध्रुव, विनोद साहू सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे…
रोज नया तमाशा…
इस बार का सुशासन तिहार हिट रहा, सीएम, डिप्टी सीएम, सांसद सब अफसरो की कार्यलरणाली को लेकर भड़के यानि मतलब साफ है! व्यवस्था से वे खुद संतुष्ट नही… नाराजगी इतनी की कही अमले को बंधक बनाने कही चाकूबाजी तो कही से भभ्भड़ की खबरे आती रही…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
