
00 तिफरा देवनन्दन नगर बाजार में हुई वारदात, मची अफ़रा- तफरी…
00 कारोबारी की पत्नी ने लगाया पुलिस पर आरोप…
बिलासपुर,,, 2 – 3 बार सूचना देने के बाद भी सिरगिट्टी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की, नतीजतन तिफरा देवनन्दन नगर बीच बाज़ार में फल विक्रेता को चाकू घोप आरोपी फरार हो गया… घायल कारोबारी कों सिम्स में भर्ती कराया गया है! जहां उसकी हालत ग़म्भीर बताई जा रही…

वारदात रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है! केवल गोस्वामी तिफरा में रहता है! वह और उसकी पत्नी पूजा देवनन्दन नगर बाजार चौक में फल ठेला लगाते है! दोनो रात करीब 9 बजे बाजार में थे… तभी मोहल्ले का गोलू सर्किट नामक युवक मुह में गमछा बांधे वहां पहुंचा और केवल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया… इस वारदात से बाज़ार में अफरा तफरी मच गई… घायल को परिजन और आसपास के लोग सिम्स लेकर पहुँचे… वारदात की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस भी घटनास्थल और सिम्स पहुची…
घायल फल कारोबारी की पत्नी पूजा ने बताया कि गोलू सर्किट से उसके पति केवल का करीब 2-3 साल पहले विवाद हुआ था… वह आये दिन कभी बच्चे को मारने तो कभी उसे उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा था… उसने 2 से 3 बार सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई…
कारर्वाई के लिए तकादा भी किया परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की… वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा… लोगो का कहना है! कि यदि पुलिस पहले शिकायत पर एक्शन लिया होता तो आज ये वारदात नही होती…
इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
