
बिलासपुर,,, तड़के सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया… जहां पर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई… इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ… लेकिन वही वाहन चली रही युवती के पैर में मामूली सी चोट आई है! सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच एक युवती अकेले कार चलाते हुए मंगला चौक से उसलापुर की तरफ जा रही थी…
युवती काफी तेज गति में कार को चलाते हुए जा रही थी…तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई…

गाड़ी के टकराते ही गाड़ी पलट गई।वही जब तक आस पास के लोग गाड़ी के पास पहुंचते तब तक गाड़ी से एक युवती बाहर निकलकर सीधे उसलापुर की तरफ भागने लगी… कुछ दूर आगे जाने के बाद उसी रास्ते में मोटरसाइकिल में खड़े एक युवक के साथ वह बैठकर उसलापुर की तरफ चली गई।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई.. हादसा क्यों और कैसे हुआ यह तो जांच का विषय है! क्या वाहन चलाते हुए युवती की आंख लग गई थी… या फिर सड़क किनारे लगे डिवाइडर दिखाई नहीं दिया… ऐसे बहुत से कारण है! जो पुलिस की आगे की कार्रवाई से ही पता चल सकेगा… फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ… सिर्फ जो भी नुकसान हुआ वह गाड़ी को हुआ…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
