
00 तिफरा देवनन्दन नगर बाजार चौक पर रविवार हुई थी वारदात…
00 कारोबारी की पत्नी ने लगाया था… पुलिस पर आरोप…
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी पुलिस की कोताही से फल कारोबारी की जान चली गई… रविवार तिफरा देवनन्दन नगर में सरेबाज़ार हुई चाकूबाजी में घायल व्यवसायी ने सोमवार तड़के सिम्स में दम तोड़ दिया… इसी मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस पर 2 से 3 बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था… अब पुलिस ने फरार आरोपी को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार करने का दावा किया है!
सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे तिफरा बाजार चौक में केवल गोस्वामी पर एक नकाबपोश ने चाकू से हमला किया… जिससे केवल के पेट व पीठ में ग़म्भीर चोटे आई… केवल की पत्नी पूजा ने चीखते हुए जब नकाब को खींचा तो हमलावर की पहचान गोलू सर्किट के रूप में हुई… घायल की पत्नी और आसपास के लोगो ने हमलावर सर्किट को पकड़ भी लिया था… लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला… और रायपुर पहुंच गया… जिसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है! थाना प्रभारी श्री बैस ने बताया कि फल कारोबारी केवल ने आरोपी गोलू सर्किट की भाभी को रखा है! वह सैदा में केवल के साथ रहती है! इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश थी… गोलू आये दिन केवल और उसकी पत्नी बच्चों को धमकी देता था… जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है! आरोपी गोलू पिछले साल-डेढ़ साल से रायपुर में रह रहा था… और वही फास्टफूड का ठेला लगा रहा था…
ये है! मृतक की पत्नी पूजा का आरोप…
इस वारदात में मृत फल कारोबारी केवल गोस्वामी की पत्नी पूजा ने बताया कि गोलू सर्किट से उसके पति केवल का करीब 2-3 साल पहले विवाद हुआ था… वह आये दिन कभी बच्चे को मारने तो कभी उसे उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा था… उसने 2-3 बार सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, कारर्वाई के लिए तकादा भी किया परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
