
बिलासपुर,,, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है! कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 5 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है!

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जून से 8 जून तक जिले के सरकंडा, सीपत, करगी, कोटा, पोड़ी, कोनी एवं मंगला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया… अभियान के दौरान अवैध रूप से रेत एवं चूनापत्थर का उत्खनन तथा परिवहन करते पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई ।। जांच के दौरान करगी क्षेत्र में रेत परिवहन करते एक हाइवा, कोनी क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते एक हाइवा तथा सरकंडा क्षेत्र में चूनापत्थर परिवहन करते दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया… वहीं सीपत क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक हाइवा पर कार्रवाई की गई…
इसी प्रकार मंगला क्षेत्र के शिवघाट बैराज से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा पोड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं… सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्रों कोनी, कोटा, सरकंडा एवं सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है! जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है! कि खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है!तथा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
