
बिलासपुर,,,, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है! पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में इंटरसेप्टर, स्पीड राडार गन और अत्याधुनिक एएनपीआर कैमरों के माध्यम से शहर और नेशनल हाईवे पर लगातार निगरानी की जा रही है!

यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी से मई 2026 तक तेज गति से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112/183 के तहत 4809 प्रकरण तथा जल्दबाजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने पर धारा 184 के तहत 9567 प्रकरण दर्ज किए गए हैं! इस तरह कुल 14,372 वाहन चालकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई है!
शहर में आईटीएमएस के तहत 550 से अधिक अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं! जिनकी मदद से प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और गलियों में तय गति सीमा से अधिक रफ्तार, स्टंटबाजी, रील बनाते हुए वाहन चलाना और खतरनाक ड्राइविंग जैसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है!

यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि गंभीर यातायात नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण हेतु परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजे जा रहे हैं! वहीं स्टंट और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले मामलों को न्यायालय भी भेजा जा रहा है! जहां आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है! पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
