
बिलासपुर,,, जिले में फर्जी किन्नरों द्वारा जबरन उगाही किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे को लेकर किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। समाज का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग किन्नर का वेश धारण कर शहर के चौराहों, ट्रैफिक सिग्नलों और बाजारों में लोगों को डराकर अवैध वसूली कर रहे हैं।
किन्नर समाज ने कहा कि इन फर्जी लोगों की हरकतों से आम नागरिक परेशान हैं, वहीं असली किन्नर समाज की छवि भी खराब हो रही है। प्रतिनिधियों ने बताया कि पारंपरिक रूप से किन्नर समाज शुभ अवसरों पर बधाई देने और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्य करता है, लेकिन असामाजिक तत्व उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
समाज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फर्जी किन्नरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को राहत मिल सके।
धर्मांतरण के मुद्दे पर भी समाज ने स्पष्ट किया कि किन्नर समुदाय सभी धर्मों का सम्मान करता है और किसी विशेष धर्म से खुद को नहीं जोड़ता। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
