
बिलासपुर,,, नगर निगम के एमआईसी की बैठक में सोमवार को इतना विवाद हुआ कि सारी मर्यादाएं तार- तार हो गई… चेम्बर को लेकर शुरू हुआ लफड़ा मेयर के पार्षदो को निष्क्रिय बताने से बवाल मच गया… अफसरो पर ग़म्भीर आरोप लगे… जमकर चिल्लाचोट मची रही…
बैठक शुरू होते ही एमआईसी सदस्य तिलक साहू ने कहा कि हमे क्या बड़ा भजिया खिलाने के लिए प्रभारी बनाया गया है! आपने अपने खास एमआईसी सदस्य को अच्छा चेम्बर दिया… हमे जो चेम्बर दिया गया… वह बैठने लायक नही है! बगल में प्रसाधन कक्ष से बदबू आती है! फिर क्या मेयर ने अपने करीबी सदस्य का पक्ष लेते हुए कहा दिया… कि 80 परसेंट पार्षद और एमआईसी सदस्य निष्क्रिय है! न निगम के कार्यक्रम में आते है! न पार्टी के न अपने विभागों के कामकाज पर ध्यान देते। मेयर के इतना कहते ही पार्षद पिल पड़े कि आपने हमे निष्क्रिय कैसे कहा… आप क्या और अपनों को लाभ दिलाने क्या कर रहे जबको पता है!
तो क्या आपका है! मैडम मर्यादा में रहिये…
लेदेकर माहौल शांत हुआ… तो शनिचरी के दुकानों के किराए को लेकर फिर माहौल गरमा गया… एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य ने कहा कि यदि किराया नही दे रहे… तो दुकानों को सील कर बुलडोजर चलवा देना चाहिए… जिस पर मेयर ने कहा कि आप कैसे बात कर रहे क्या ये दुकानें आपकी है! इससे भड़के बन्धु ने कहा तो क्या आपका है! जब भी व्यापारियों की बात आती है! आप उनका पक्ष लेते है! आपको तमीज नही है! आप पार्षदो को निष्क्रिय कहती है! जब होता है! आप पार्षदो और एमआईसी सदस्यों को नीचा दिखाने कोशिश करती है! ये मत भूलिए पार्षदो ने ही आपको मेयर बनाया है! दुबारा ठीक से बात करेंगे आप ऐसा नही चलेगा… सभापति और सीनियर पार्षदो को हस्तक्षेप कर फिर माहौल को शांत कराना पड़ा।
प्रकाश ने की पीए की शिकायत…
एमआईसी सदस्य प्रकाश यादव ने आयुक्त के पीए सत्यनारायण देवांगन पर आरोप लगाते हुए निगम आयुक्त से सवाल किया कि क्या आपको पता है! कि आपके बाबू क्या करामात कर रहे, वे सिर्फ बड़े नेताओं और ठेकेदारों की फाइल और आवेदन हिनाप तक पहुचाते है! आम पार्षदो के पत्र को दबा दे रहे आप बताइए आयुक्त साहब आप क्या कुछ करेंगे क्या ये गलत नही है!
फिर उठा इंदु चौक के शादी घर का मामला, अनुपम पर लगे आरोप…
एमआईसी सदस्य संजय यादव ने फिर जरहाभाठा इंदु चौक के शादी घर का मामला उठाते हुए भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी को घेरा की आप बताइए सील करने के बाद आपने आगे क्या कहा… भवन शाखा अधिकारी ने जवाब दिया… कि परिसर के मालिक को नजूल से अनुमति मिल गई है! तो संजय ने फिर सवाल दागा तो अभी तक क्या आप इसी का इंतजार कर रहे थे कार्रवाई क्यो नही की…
सभापति हुए फायर लगाए ग़म्भीर आरोप…
सभापति विनोद सोनी ने खुल्ला आरोप लगाया कि ये लोग सील लगाने और खोलने का धंधा कर रहे… पहले सील करो फिर माल लेकर सील खोल दो पूरा वसूली का खेल चल रहा… आयुक्त साहब ऐसा नही चलेगा ये भयादोहन का धंधा बन्द कराइये…
फिर उठा पूर्व मेयर के भवन में ओयो का मुद्दा…
एमआईसी सदस्यों ने शहर में बिना अनुमति और बिना नियम कायदों के चल रहे अवैध ओयो होटल का मामला उठाते हुए कहा कि कोई नियम कायदा है कि नही, पूर्व मेयर ने अपने घर पर रिहायशी इलाके में ओयो खुलवा दिया, कलेक्टर से शिकायत हुई निगम आयुक्तबसे शिकायत की गई शहर का माहौल खराब हो रहा मोहल्लेवासी परेशान है, दिन रात लड़के लड़कियों का आनाजाना रहता है संदिग्ध गतिविधियां चल रही किसी को कोई मतलब नही ये हो क्या रहा, शहर की सभ्यता संस्कृति खराब हो री आप लोग क्यो कुछ नही कर रहे आखिर किसका दबाव है।
और 1 रुपये स्क्वेयर फीट में फार्म हाउस का मामला भी उठा
एमआईसी सदस्य संजय यादव ने फिर गोकुल नगर में डेयरी के लिए 1 रुपये स्क्वेयर फीट में जमीन लेकर फार्म हाउस, अय्याशगाह, दुकान, मकान तनने का मामला उठाकर नवनियुक्त सम्पदा अधिकारी अंकुर पाण्डेय से जवाब तलब करते हुए कहा सर्वे कराइये आपको जानकारी नही है तो मेरे साथ चलिए मैं दिखाता हूँ, बताइये पिछली एमआईसी में भी ये मामला उठाया था आपने क्या किया। संजय ने कहा कि आयुक्त साहब आप जांच कराइये किन- किन रसूखदारों ने डेयरी के लिए 1 रुपये स्क्वेयर फिट पर जमीने लेकर यहां अय्याशगाह बना रखा है कडरवाई कर ऐसे लोगो का लीज निरस्त करे, शासन ने यहां रियायती दर पर जमीनें डेयरी बनाने दी है अय्यशगाह बनाने नही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
