
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
बिलासपुर पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के सभी थानो में लगातार महिला संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 15.मई.2024 को प्रार्थी अपने नाबालिक लड़की उम्र 13 साल 07 माह की घर में बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट थाना कोटा में प्राप्त होने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर , अपहृता की पता तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल ही रेल्वे स्टेशन करगीरोड ,सल्का, बेलगहना, कलमीटार, घुटकू आदि स्थान पर पतासाजी किया गया तथा गनियारी, नेवरा, भरारी में सघन वाहन चेकिंग किया गया एवं आसपास के ग्राम में भी पता तलाश किया गया। आर एम के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी थानों को भी सूचना दी गई। इसी दौरान अपहृत बालिका का गनियारी में होने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस टीम भेजा गया , जहां आरोपी द्वारा अपहृत बालिका को छोड़कर भाग जाने पर दिनांक 17.मई.2024 को अपहृत बालिका को बरामद किया गया। अपहृत बालिका द्वारा धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम साकिन राजपुर थाना तखतपुर के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर जबरदस्ती बलात्कार करना बताये जाने पर , आरोपी धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम का सकुनत पर जाकर पता किया गया, नहीं मिलने पर पुलिस टीम को आरोपी धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम साकिन राजपुर का जाँजगीर चाँपा की ओर भागने की सूचना मिलने पर , थाना प्रभारी कोटा द्वारा पुलिस टीम भेजकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां बहमनीडीह जाँजगीर चाँपा में स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम पिता परमेश्वर नेताम उम्र 24 साल साकिन राजपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पूछताछ पर पता चला की आरोपी मोबाइल बंद कर पुणे महाराष्ट्र भागने की फ़िराक़ में था और चाँपा स्टेशन से टिकट करा लिया था
पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय की सराहना की है ।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, भोप साहू, चंदन मानिकपुरी, संजय श्याम, रवि राजपूत, म.आर. दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….

