
बिलासपुर प्रार्थी मदन लाल पटेल पिता श्याम लाल पटेल निवासी कपसियाखुर्द थाना तखतपुर ने 16 जनवरी.2023 को लिखित आवेदन पेश किया था कि प्रार्थी के स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भुमि जिसका खसरा नंबर. 220,223/2,419,481,625,834/1,835,638 कुल रकबा 3.1900/1290 हेक्टेयर को फर्जी तरिके से आधार कार्ड एवं फर्जी पावर आफ अटर्नी, भुमि का फर्जी पर्ची बनवाकर, भुमि का ई पंजीयन करा कर भुमि की बिकी आरोपी धमेन्द्र भास्कर पिता हगरू भास्कर निवासी कपसिया खुर्द तथा राम रतन मरकाम पिता भुंगीराम निवासी कोडापुरी थाना सकरी के द्वारा करने की शिकायत पर आरोपियो के विरूद्ध धोखाधडी करना पाये जाने से थाना तखतपुर में अपराध कमांक 18/2023 धारा 420,467,468,471,419,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल आरोपी के गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक अर्चना झा,(ग्रामीण) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अरोपी राम रतन मरकाम को ग्राम कोडापुरी मे घेराबंदी कर घर में दबिस देकर पकड़ कर आरोपी को ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है।कार्यवाही में सउनि एसआर राजपूत, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, आशीष वस्त्रकार एवं प्रकाश सिंह ठाकुर की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
