
बिलासपुर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस से बचने के लिए एक आरोपित छत से कूदकर भागने लगा। इस प्रयास में आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपित का बयान दर्ज कराने नायब तहसीलदार को सूचना दी थी। नायब तहसीलदार जब पहुंचे तो उसकी स्थिति गंभीर थी। आरोपित का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बिल्हा में रहने वाले सुमित गुप्ता की सकरी में 72 डिसमिल जमीन है। जमीन मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन को बेचने के लिए किसी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिया है। इसके सहारे जमीन को बेचने के लिए कमल प्रसाद पटेल के द्वारा ग्राहक तलाश की जा रही है। शिकायत की जांच के लिए पुलिस ने कमल प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि जमीन के दस्तावेज सिरगिट्टी स्थित मकान में है। पुलिस की टीम आरोपित को लेकर उसके ठिकाने पर पहुंची। पहली मंजिल पर पहुंचने के बाद आरोपित ने जवानों को धक्का दे दिया। आरोपित कमल पटेल भागने के फिराक में छत से कूद गया। इससे उसके पैर और सिर में चोटें आईं। जवान इसे देखकर घबरा गए। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर घटना की जानकारी कार्यपालिक दंडाधिकारी को देकर घायल का बयान दर्ज कराया गया है।
पीड़ित सुमित गुप्ता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की, साथ ही उन्होंने सकरी थाने में भी आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज करने टालमटोल कर रही थी। शनिवार को सकरी पुलिस के जवान आरोपित को पूछताछ के लिए लेकर थाने लेकर आए थे। यहां जांच के दौरान आरोपित भागने की कोशिश में घायल हो गया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में आनन-फानन में धोखाधड़ी और एक आरोपित कैलाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….

