Sat. Oct 17th, 2026

5.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खेल बेनकाब! EOW-ACB का बड़ा शिकंजा, सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक गिरफ्तार, करोड़ों के खर्च और संपत्ति का हिसाब नहीं दे सके, कोर्ट ने भेजा सीधे जेल…

रायपुर,,,, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय को गिरफ्तार किया है! जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी ज्ञात वैध आय की तुलना में करीब 5.28 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए… जो उनकी कुल आय का 87.96 प्रतिशत है!
EOW-ACB में दर्ज अपराध क्रमांक 15/2020 की जांच के दौरान अधिकारियों ने आरोपी की आय और व्यय का विस्तृत परीक्षण किया… जांच के अनुसार, निर्धारित अवधि में राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय की कुल वैध आय 6,00,47,497.77 रुपये रही… जबकि इसी अवधि में उन्होंने 11,28,67,045.50 रुपये खर्च किए… इस प्रकार उनके पास 5,28,19,547.73 रुपये की आय से अधिक संपत्ति एवं व्यय पाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले…
जांच में एकत्र दस्तावेजों और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत अपराध दर्ज कर 17 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया….
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय, बैकुण्ठपुर (जिला कोरिया) में पेश किया गया… अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बैकुण्ठपुर भेजने का आदेश दिया…
EOW-ACB का कहना है! कि मामले में जांच अभी जारी है! और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी… यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में एजेंसी की महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed