बिलासपुर
,,,, गुरुवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया… सड़को से लेकर गलियों तक सैलाब सा माहौल नज़र आया… इस नजारे ने निगम प्रशासन और मेयर के बारिश पूर्व नाले नालियों की सफाई के दावे की कलाई खोलकर रख दी…. बिलासपुर विधानसभा और नगर निगम में बरसों सत्तासीन रहे…. भाजपा और कांग्रेस की सरकारो ने करोड़ो के नाले- नालियों का निर्माण करा बारिश में जल भराव न होने का दावा किया… पर हालात नही बदले, बारिश का पानी भृष्टाचार और अपने अनुभवहीन ठेकेदारो को उपकृत करने के खेल के कारण नाले- नालियों के बजाय सड़कों और गलियों पर बहता नजर आया… गुरुवार शाम से शुक्रवार को दिनभर हुई…. बारिश से शहर के अलग अलग इलाको से आ रही…. तस्वीरों ने ट्रिपल इंजन सरकार के विकास के दावों की धनिया बो दिया….बारिश का पानी नाले नालियों पर बहने के बजाए सड़को और गलियों पर बहता दिखा…. शहर का ऐसा कोई इलाका कोई मोहल्ला नही बचा…. जहा सड़को और गलियों मे सैलाब सा माहौल नही दिखा…. निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़को गलियों , और फिर घरों व दुकानों में पानी भरा रहा….

करोड़ो के नाले नालियों के बाद ये हाल
पुराने बस स्टैंड में फिर क्यो लगाना पड़ा अमला
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…

