Sun. Oct 18th, 2026

तेज रफ्तार कार से घर में घुसा, परिवार को कुचलने की कोशिश! तारबाहर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी आशीष तिवारी को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल जब्त, भेजा जेल…

बिलासपुर,,,,  तारबाहर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना में तेज रफ्तार कार को घर के भीतर घुसाकर जान से मारने का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है!
पुलिस के अनुसार प्रार्थी संजय अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने घर के बरामदे में टहल रहे थे… इसी दौरान कार क्रमांक MP-04-CX-6273 तेज गति से आई… और मुख्य गेट तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई… कार ने दरवाजे और खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया… घटना के समय संजय अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्य किसी तरह हटकर अपनी जान बचाने में सफल रहे…. प्रार्थी का आरोप है! कि यह कृत्य उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की नीयत से किया गया…
रिपोर्ट के आधार पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई… मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की…
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार तथा थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी आशीष तिवारी (45 वर्ष), निवासी देहरादून, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया… आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है! आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है! पुलिस इस गंभीर प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed