Sat. Oct 17th, 2026

5-5 लाख की सुपारी में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की हत्या की साजिश नाकाम! रेलवे अस्पताल के पास डंडों से जानलेवा हमला, तारबाहर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, मास्टरमाइंड समेत दो फरार…

बिलासपुर,,,,  तारबाहर थाना क्षेत्र में रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है! मामले में पुलिस ने एक आरोपी नितिन टेकाम (21) और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है! जबकि मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और उसका साथी साहिल सोनकर अभी फरार हैं!
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह श्याम कश्यप पर तीन युवकों ने मुंह ढंककर डंडों से हमला किया था…. प्रारंभ में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था….लेकिन विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचा गया…
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी नितिन टेकाम ने खुलासा किया… कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने के एवज में प्रत्येक को ₹5-5 लाख देने का लालच दिया था… घटना के दिन दीपक तिवारी मौके के आसपास मौजूद था… और उसने मॉर्निंग वॉक कर रहे श्याम कश्यप की पहचान कर इशारा किया… इसके बाद नितिन, साहिल सोनकर और एक नाबालिग ने डंडों से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया…. और बाइक से फरार हो गए….
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है! जांच के दौरान मामले में आपराधिक षड्यंत्र और हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं!
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी पंकज कुमार पटेल, सीएसपी गगन कुमार और थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई… मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और साहिल सोनकर की तलाश जारी है! पुलिस का कहना है! कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सकता है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed