बिलासपुर,,,, चौदह दिन पूर्व कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमले का मामला भी सुपारी किलिंग का निकलां… हत्या के लिए 5-5 लाख रुपये की सुपारी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! जबकि कथित मास्टरमाइंड दीपक तिवारी और एक साहिल सोनकर समेत दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं! पकड़े गए… आरोपी गौरेला-पेंड्रा के बताए जा रहे है!
तारबाहर पुलिस के मुताबिक गत 4 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे रेलवे अस्पताल के पास घात लगाए बैठे 3 नकाबपोश हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे….
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर लाठी और धारदार नुकीले हथियार से जानलेवा हमला किया था… वारदात की रिपोर्ट कांग्रेस नेता के पुत्र शिशिर कश्यप ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई… पुलिस की माने तो घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक बाइक नज़र आई… जिसके नंबर के आधार पर पड़ोसी जिले जीपीएम केपटेराटोला(गौरेला) के संदेही नितिन टेकाम (21 वर्ष) और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई… तो चौकाने वाला मामला सामने आया… आरोपियों ने बताया कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने के एवज में प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था…. तय योजना के तहत नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और नाबालिग बाइक क्रमांक CG-31 C-1957 से बिलासपुर पहुंचे…. दीपक तिवारी भी उनके साथ आया और घटना के समय रेलवे अस्पताल के आसपास मौजूद रहा…

यही है! टारगेट...
मौकाए वारदात के आसपास मौजूद दीपक तिवारी ने डोर से मॉर्निंग वॉक पर निकले श्याम कश्यप की ओर इशारा कर बताया कि यही है! टारगेट जिसका काम तमाम करना है!”इसके बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो आरोपियों ने हाथ में रखे लकड़ी के डंडों से श्याम कश्यप के सिर, हाथ और पैरों पर लगातार वार किए… हमला करने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए…
2 आरोपी गिरफ्तार बाइक, डंडा और मोबाइल जब्त...
पुलिस ने आरोपी नितिन टेकाम और नाबालिग को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त डंडा, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है! मामले का कथित मास्टरमाइंड दीपक तिवारी और उसके साथी साहिल सोनकर की तलाश की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…

