Sun. Oct 18th, 2026

नशे की गाली-गलौज बनी मौत की वजह… घर की छत पर ईंट और हंसिया से युवक की बेरहमी से हत्या, देर रात मचा हड़कंप… रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी हिरासत में…

बिलासपुर,,,, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में शनिवार देर रात नशे की हालत में हुई… गाली-गलौज एक युवक की हत्या में बदल गई… मामूली विवाद ने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया… जिसमें 35 वर्षीय इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव की उसके ही घर की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई… पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है! मामले की जांच जारी है! जानकारी के अनुसार, मृतक इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव (35 वर्ष), पिता स्व. सारधा भार्गव, निवासी नीम चौक अकलतरी के घर के सामने शनिवार रात कुछ लोग नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे…. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई… जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई…. विवाद बढ़ने पर आरोपी मृतक के घर तक पहुंच गए और उसकी छत पर चढ़कर हमला कर दिया… आरोप है! कि हमलावरों ने छत की दीवार से ईंट निकालकर इंद्रप्रकाश के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए…. घटनास्थल पर धारदार हंसिया भी मिला है! जिससे हमले की आशंका जताई जा रही है! गंभीर चोटों के कारण इंद्रप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया… घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई..   और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी… रात करीब एक बजे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे…. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की तथा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को मौके पर बुलाया गया… फॉरेंसिक जांच और पंचनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा… पुलिस ने इस मामले में ग्राम अकलतरी निवासी अमित कुमार सोनवानी (19 वर्ष), पिता सुरेश सोनवानी तथा सुधीर सोनवानी (26 वर्ष), पिता दिलेश सोनवानी को हिरासत में लिया है! प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी अत्यधिक नशे की हालत में मिले… पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शुरुआती तौर पर बताया है! कि मृतक द्वारा उनके घर के सामने गाली-गलौज किए जाने से गुस्से में आकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया…. हालांकि, पुलिस का कहना है! कि आरोपियों के पूरी तरह होश में आने के बाद घटना के वास्तविक कारण और घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी… फिलहाल रतनपुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है! एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed