Sun. Oct 18th, 2026

सावन में श्रद्धालुओं की राह रोकी रेल, ट्रेनें रद्द होते ही भड़की बोलबम समिति, विशेष ट्रेन की मांग तेज, सोमवार को जीएम कार्यालय का घेराव कर रेलवे के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेग…

बिलासपुर,,,  सावन माह आते ही बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा पर ट्रेनों के निरस्तीकरण का असर पड़ने से बोलबम समिति ने रेलवे के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है! समिति के सदस्य ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष गर्ग और जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक कौशिक {जानु] ने इसे शिवभक्तों की आस्था से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सोमवार को रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) कार्यालय के घेराव की घोषणा की है!
समिति का कहना है! कि लाखो श्रद्धालुओं ने महीनों भर पहले रेल आरक्षण कराया…. अवकाश लिया… और यात्रा की पूरी तैयारी कर ली थी… ऐसे में अंतिम समय पर ट्रेनों का निरस्तीकरण यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है! समिति ने मांग की है! कि रद्द ट्रेनों को तत्काल बहाल किया जाए और कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएं….
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन पर 3 जुलाई से 17 नवंबर तक मेगा ब्लॉक के कारण देवघर और बिहार रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हैं! हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगी, जबकि दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस केवल राउरकेला तक ही संचालित होगी….
बोलबम समिति ने चेतावनी दी है कि यदि रेलवे ने शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की… तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा…  सोमवार को जीएम कार्यालय घेराव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदर्शन कर अपनी मांगें….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed