बिलासपुर,,, खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर सरकारी नौकरी और सिम्स अस्पताल में कैंटीन का ठेका दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है! कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी पदमा जनार्दन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
पुलिस के अनुसार रेलवे महाराष्ट्र मंडल, टिकरापारा निवासी देवेन्द्र ठक्कर की मुलाकात सिम्स अस्पताल में राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी से हुई थी…. राहुल ने स्वयं को ED का प्रभावशाली अधिकारी बताते हुए सिम्स अस्पताल, कोनी में कैंटीन का ठेका दिलाने तथा शिकायतकर्ता के बेटे और उसके एक साथी को ED में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया…
आरोप है! कि दोनों आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में बैंक खाते और नकद के माध्यम से कुल 6.82 लाख रुपये ले लिए…. काफी समय बीतने के बावजूद न कैंटीन का ठेका मिला और न ही नौकरी लगी…. जब पीड़ित को संदेह हुआ तो उसने अपनी रकम वापस मांगी… आरोप है! कि दबाव पड़ने पर कुछ राशि लौटा दी गई… लेकिन 1.62 लाख रुपये अब भी वापस नहीं किए गए….
खुद के साथ धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर देवेन्द्र ठक्कर ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई…. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है!
फिलहाल पुलिस बैंक खातों के लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है! जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है! कि आरोपी वास्तव में किसी सरकारी एजेंसी से जुड़े थे.. या केवल फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठग रहे थे… पुलिस ने मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…

