बिलासपुर
,,,, मछरदानी लगाकर रेलवे स्टेशन में रतजगा करने वाले बोल बम भक्तों ने सोमवार को छत्तीसगढ़ से जसीडीह के बीच चलने वाली एक मात्र ट्रेन साउथ विहार एक्सप्रेस को कैंसिल करने के विरोध में रैली निकालकर डी आर एम को ज्ञापन सौंप नियमित रूप से चलाने और भक्तों के लिए और ट्रेनो की व्यवस्था करने की मांग की है! साथ ही मांग पूरी न होने पर डी आर एम को एक सप्ताह के बाद रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी…
हर साल पवित्र सावन माह में बाबा बैजनाथ के दर्शन करने छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में बाबा भक्त भोले नाथ को जल अर्पित करने बाबा बैजनाथ धाम जाते है! हर बार की तरह रेलवे द्वारा इस बार भी ट्रेनों को रद्द करने का कुचक्र करने का आरोप लगा… बाबा भक्त तोरवा थाने के बगल राम लीला मैदान में एकत्र हुए… यहाँ से भगवा वेश धारी बाबा भक्त बोल बम और रेल प्रशासन हाय हाय के नारे लगाते… डी आर एम कार्यालय पहुंचे….
बाबा भक्तों के आक्रोश को देखते हुए… रेलवे और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा राम लीला मैदान से लेकर डी आर एम कार्यालय तक पुलिस बल तैनात कर तगड़ी घेराबंदी की कोशिश की गई… पर बाबा भक्तों ने बोल बम का नारा है! बाबा एक सहारा है! के नारे लगा पुलिस बल और बैरिकेट को तोड़ते धकियाते डी आर एम कार्यालय के अंदर घुस गए… बाबा भक्तों ने डी आर एम के समक्ष एन पवित्र सावन माह में ट्रेन को निलंबित करने पर नाराजगी जताते हुए… जवाब तलब किया… कि अदाणी अंबानी की कोयला गाड़ी जरूरी है! या लाखों श्रद्धालुओं की भक्ति बाबा भक्तों ने एक स्वर में निलबित ट्रेन को पूरा बहाल करने और बाबा भक्तों के बढ़ते जन समूह को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग रखते हुए… एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए… कहा कि यदि इस अवधि में उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तो वे रेल रोको आंदोलन करने बाध्य होंगे….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…

