बिलासपुर
,,, वन विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम और बिलासपुर वन परिक्षेत्र ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जरहाभाठा स्थित एक पेट शॉप पर छापेमारी कर चार प्रतिबंधित भारतीय छतदार कछुए (इंडियन रूफ्ड टर्टल) जब्त किए हैं! मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई है! वन विभाग को सूचना मिली थी… कि मंदिर चौक, जरहाभाठा स्थित “पेट पॉइंट” नामक दुकान में प्रतिबंधित कछुओं की अवैध बिक्री की जा रही है! सूचना की पुष्टि के लिए विभाग ने अपने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर दुकान भेजा… कर्मचारी ने 1500 रुपये में एक कछुआ खरीदा… सौदा पूरा होते ही बाहर मौजूद टीम ने दुकान पर दबिश देकर तलाशी ली… जहां से चार भारतीय छतदार कछुए बरामद किए गए… पूछताछ में संचालक ने स्वीकार किया…. कि वह कछुओं को नागपुर से लाकर बिलासपुर में बेच रहा था… इसके बाद वन विभाग ने पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए नागपुर वन विभाग को भी सूचना भेज दी है! वन अधिकारियों के अनुसार भारतीय छतदार कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल संरक्षित प्रजाति है! इसके शिकार, खरीद-बिक्री और व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध है! यह प्रजाति नदियों और मीठे पानी के जलाशयों में पाई जाती है! तथा पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है!वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया… विभाग का कहना है! कि वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है! और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
Uncategorized2026.09.04तोरवा में चाकूबाजों की शामत, तीन पर आर्म्स एक्ट, दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2024 से लूट-चोरी में फरार वारंटी भी दबोचा गया—पुलिस की पेट्रोलिंग ने असामाजिक तत्वों की ‘दादागिरी’ पर लगाया ब्रेक…
Uncategorized2026.09.04आत्मानंद स्कूल में ‘कबाड़ का आत्मानंद, बच्चों के लिए आया लाखों का फर्नीचर छत पर हुआ विराजमान, कुर्सियां टूटीं तो डायस भी जंग खा गया—5 से 10 गुना महंगी खरीदी के आरोपों ने खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल…

