बिलासपुर,,,, न्यायधानी के नागलोक मुआवजा कांड में अब सांपो को बिना काटे बदनाम करने वाले गिरोह के सिम्स चौकी में तैनात दो नगर सैनिक को गिरफ्तार किया गया है! पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियो में सरकंडा बंधवापारा निवासी नगर सेना के जवान रामकुमार पाटनवार पिता स्व. देवनारायण पाटनवार और अमेरी सतनाम नगर निवासी रामेश्वर भास्कर पिता स्वर्गीय अंजोर दास भास्कर शामिल है! इन घटनाकर्मो के दौरान ये दोनों सिम्स चौकी में पदस्थ रहे और इनके अधिवक्ता हीरा खांडेकर के आपराधिक गिरोह में शामिल होने का आरोप है! आरोप ये है! कि
जब भी सिम्स की मरचुरी में कोई शव पहुँचता था… खांडेकर गिरोह के सदस्य उसके मुंशी महेन्द्र मनहर को सूचित करते फिर महेंद्र हॉस्पिटल पहुंचकर मृतक के परिवार वालों को रुपयों और मुआवजे का लालच देकर उन्हें सर्पदंश की बात बताने के लिए तैयार कर लेते भले ही व्यक्ति की मौत अन्य किसी कारण से हुई हो…. इस आपराधिक लालच में आकर मृतक के परिवार वाले शासन के आपदा कोष से आपदा राशि का कुछ हिस्सा पाने इस गिरोह के कारनामे में शामिल हो जाते थे….
इन नगर सैनिकों को सूचना देने और मृतक के परिवार वालों को तैयार करने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है! अब इन्हें न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात कही जा रही….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…

