Breaking
21 Jul 2026, Tue

बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: चौकीदार की हत्या कर फरार मर्डर आरोपी पटना से दबोचा, मास्टर प्लान का खुलासा; दो आरोपी अभी भी फरार, कई राज्यों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी…

बिलासपुर,,,, बाल संप्रेक्षण गृह से भागने के लिए पहले चौकीदार को बंधक बनाया…. फिर हाथ पैर बांधकर चाबी छीनने की कोशिश की….लेकिन हिम्मत जुटाने वाले चौकीदार की हिम्मत को देखकर इतना ज्यादा गला दबा दिया…. कि उसकी मौत हो गईं…. हत्या करके फरार हुए आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है! पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! जबकि अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है!
दरअसल पूरा मामला नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है! वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से एक विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है! जिसके ऊपर हत्या करने का आरोप लगा हुआ है! इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से पकड़ चुकी है! अब भी दो आरोपी फरार हैं! जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं!
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमों को भेजा गया था… तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर विशाल चौबे को पटना से गिरफ्तार किया गया…. उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा…. बता दे 11-12 जुलाई की दरमियानी रात बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे 42 वर्ष की हत्या कर दी गई थी…. घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया था…. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की….मृतक के परिजनों का आरोप है! कि नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई…. इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई…. और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया…. ताकि वे शोर न मचा सकें…. प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने मिलकर अंजाम दिया और हत्या के बाद सभी फरार हो गए…. इसके बाद प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों की पुलिस को अलर्ट किया गया…. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है! जिससे फरार आरोपियों और हत्या की पूरी साजिश से जुड़े अहम सुराग मिल रहे हैं! पुलिस का कहना है! कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा….

भागने के लिए की थी हत्या.

सरकंडा पुलिस ने बताया कि चारों फरार आरोपियों का पहले से भागने का प्लान था…. और इसी कारण कई दिनों से मिलकर प्लान कर रहे थे….जिसमें देर रात तक चारों मीटिंग करते थे…और भागने के लिए चौकीदार से दोस्ती की और पूरी जानकारी एकत्रित की….तब उनका प्लान सफल हुआ…. और पूरी योजना के तहत चारों ने मिलकर खाना खाया फिर भागने के लिए सभी लोगों के सो जाने के बाद चौकीदार को पकड़ा और बंधक बनाया…. और घटना को अंजाम दिया…

पकड़ाया आरोपी मर्डर का आरोपी….

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि पकड़ा गया…. आरोपी विशाल चौबे बिहार स्थित पटना जिले के एक मामले में मर्डर का आरोपी है! चूंकि परिवार के साथ वह कोरबा में आ रहता था… जिसमें उसके ऊपर मारपीट और जानलेने का भी आरोप लगा हुआ है! यही कारण है! कि पुलिस उसे खोजने के लिए बिहार तक गई और खोजबीन करके ले आयी….

तकनीकी सहायता ने की मदद…

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य मूल पता ठिकाने की तलाश करने के अलावा रास्ते भर के फुटेज चेक किए गए…. तब कही जाकर आरोपी को पकड़ा जा सका है! पकड़े गए आरोपी शातिर है! जो मास्टर प्लान के तहत काम करके जल्दी आजाद होने के चक्कर में थे… हत्या के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है! अन्य दो भी जल्द गिरफ्तार होंगे…
प्रदीप आर्याटीआई सरकंडा थाना….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed