बिलासपुर
,,,, मुसलाधार बारिश से जलभराव के बाद मेयर पूजा विधानी ने रेलवे क्षेत्र के पार्षदों, निगम और रेलवे के अफसरों के साथ रेलवे क्षेत्र और प्रभावित इलाकों का दौरा कर रेलवे के अफसरों को सिरगिट्टी गोविंद नगर और रेलवे परिक्षेत्र के आसपास के कालोनियों और मोहल्लो में जलभराव की समस्या का स्थाई निदान कराने नाले नालियों का निर्माण कराने हिदायत दी…
मेयर पूजा विधानी और पार्षदों ने रेलवे के अफसरों से कहा… कि लंबे समय से निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रेलवे क्षेत्र के पानी से जलभराव की समस्या होती है! निगम प्रशासन जब भी यहां व्यवस्था बनाने पहल करती है! तो रेलवे वाले RPF वाले को भेज देते है! मेयर और पार्षदों ने कहा… कि अब बहुत हो गया… ऐसा नहीं चलेगा… जलभराव और बार बार सड़को को बंद करने के कारण गोविंद नगर और आसपास के रहवासियों को बारिस में जल भराव और घूम कर आवागमन करना पड़ता है! मेयर ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने पूर्व में 99 लाख रुपए जमा कराने पर निर्माण का परमिशन देने की बात कही थी… पर बाद में नट गए… ये ठीक नहीं है! आप कभी अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और निर्माण का हवाला देते है! तो कभी कुछ और रेलवे क्षेत्र का पानी हर बारिश में व्यापार विहार, टिकरापारा, और शहर के निचले हिस्सों में पानी भरता आ रहा है! मेयर ने चेतावनी दी… कि या तो आप अपने इलाके से आने वाले बरिस के पानी के निकासी की व्यवस्था करे… नहीं तो भाजपा पार्षद दल शहरवासियों को साथ लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

