00 नमूने जांच के लिए भेजने का दावा
00 हिम्मत इतनी की कोई मीडिया के सामने नही आया
00 मवेशियों के मौत और अंदर की जानकारी दी तो बोले लिखित कम्प्लेंट कीजिये
00
वो कौन सी ताकत जिसने तोड़ा मांडवाली बावाओ का जुगाड़
बिलासपुर,,,, प्रशासन ने जनसम्पर्क विभाग के जरिये कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा सिरगिट्टी के गोल्डन स्टे होटल के प्रथम तल पर अवैध रूप से भंडारित जहरीले कीटनाशक एवं जैव उत्प्रेरक खाद जब्त कर विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का संदेश दिया। हिम्मत इतनी कि कोई कुछ कहने, बोलने तैयार नही थे। हद तो तब हो गई जब मीडिया के कॉल कर वर्जन लेने पर जवाब मिला कि आप लिखित कम्प्लेंट कीजिये…! जबकि आरोप इससे कही और वीभत्स है। यहां बारिश में भीगकर बहे कीटनाशक के जहरीले पानी को चाटने से 1 गौ माता और 2 कुत्तों के मौत होने की खबर है पर डर इतना कि लोग बता तो रहे पर खुलकर सामने नही आ रहे।
ये है मामला….
खबर है कि लगातार मिल रही शिकायत के बाद कृषि विभाग के उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर, सहायक संचालक ने छापेमार कार्रवाई की एप्रोच लगे मांडवाली कि कोशिश हुई पर बिल्हट हो गया, मोबाइल घनघनाने लगे, पर बात नही बनी कार्रवाई करनी पड़ी।
झोल का आरोप…
इस कार्रवाई के दौरान लगभग 4,610 लीटर पौध संरक्षण (कीटनाशक) ,9,611 किलोग्राम जैव उत्प्रेरक खाद और लगभग 14 हजार लीटर/किलोग्राम दवाइयां
जब्त किए गए। बताया गया कि प्रारंभिक जांच में सामग्री के अवैध भंडारण का मामला सामने आने पर संदेहास्पद कृषि आदानों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजने और रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई का दावा किया गया। पर इसमें भी झोल है कहा जा रहा जब्ती माल पहले ज्यादा थी वो फिर कम हो गई कैसे…?
उसी से ठंडा उसी से गरम जैसी कार्रवाई …
विभाग के जिम्मेदार छापामार अफसरो ने कार्रवाई के दौरान जब्त सामग्री के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का दावा करते हुए जब्त सामग्री को गोदाम संचालक मनीष सिंह को ही सुपुर्दगी में दे दिया और उनकी सुपुर्दगी में सुरक्षित रखाने का दावा किया ।
ऊपर ओयो नीचे जहर….
सिरगिट्टी के जिस भवन में ये कार्रवाई की गई है उसके भूतल के ऊपर प्रथम तल पर जो पार्किंग के लिए प्रावधानित है उसी प्रावधानित स्थल पर ये अवैध कारोबार चल रहा था।
मांडवाली बावाओ का जोर….
कार्रवाई को लेकर पूरे दिन उहापोह की स्थिति रही, एक से एक मांडवाली बाबाओं ने हाथ पैर मारा पर लफन्दर इतना हो गया कि कार्रवाई दर्शानी पड़ी।
और दावा ये भी….
उप संचालक कृषि ने किसानों के हितों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अवैध भंडारण, नकली एवं अमानक कृषि आदानों के विरुद्ध जिले में सघन जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी है और रहेगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…

