बिलासपुर
,,,, बिलासपुर रेंज में अब अपराधियों पर सख्ती और बढ़ने वाली है! संपत्ति और शरीर संबंधी अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है! आईजी राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं! अब हर सक्रिय अपराधी पर निगरानी रखने के लिए एक विशेष पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगेगी… कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 21 जुलाई 2026 को आईजी कार्यालय में एक बड़ी ऑनलाइन कार्यशाला हुई…. इसमें प्रिवेंटिव पुलिसिंग (निवारक पुलिसिंग) को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई….
सक्ती जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बैठक में अपना अनुभव साझा किया…. उन्होंने बेसिक पुलिसिंग पर जोर दिया…. पुलिस रेगुलेशन के तहत अपराधियों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा…. आदतन चोर और लुटेरे ‘ए-क्लास’ (निगरानी बदमाश) में रखे जाएंगे…. मारपीट करने वाले, रंगदारी मांगने वाले और भू-माफिया ‘बी-क्लास’ (गुंडा) में शामिल होंगे…. इन सभी का पूरा बायोडाटा, फोटो, फिंगरप्रिंट और बैंक खातों की जानकारी अपडेट होगी…. गंभीर मामलों में पुलिस अलग से ‘गैंग हिस्ट्री शीट’ तैयार करेगी…
अगर कोई अपराधी जमानत पर छूटने के बाद फिर अपराध करता है! तो नए कानून बीएनएसएस की धारा 480 के तहत उसकी जमानत तुरंत रद्द कराई जाएगी…. इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 110, जिला बदर और पिट एनडीपीएस जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे…. 20 से 50 हजार रुपये का बाउंड ओवर भी भराया जाएगा…. फरार आरोपियों की तलाश के लिए नैटग्रिड और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का इस्तेमाल होगा…. बदमाशों की सरप्राइज चेकिंग होगी… जिसका कोई तय समय नहीं होगा…. सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी दो-तीन सदस्यों की टीम में जाएंगे… चेकिंग के दौरान टॉर्च को शरीर से दूर दाहिनी ओर रखने जैसी सावधानियां बरतने को कहा गया है! पुलिस बदमाश की कमाई और उसके रहन-सहन का भी मिलान करेगी….
थानों के रिकॉर्ड मेंटेनेंस को भी दुरुस्त किया जाएगा…. रोजनामचा में रवानगी और वापसी की क्रॉस एंट्री अनिवार्य कर दी गई है! इसके साथ ही रजिस्टर नंबर 7, परवाना फाइल और ए-टू-जेड अल्फाबेटिकल रजिस्टर मेंटेन किए जाएंगे… ताकि पुराना रिकॉर्ड तुरंत खोजा जा सके…. बीट जवानों के लिए ए, बी और सी (क्राइम) नोटबुक फिर से शुरू की जाएगी…. गांवों में विलेज क्राइम नोटबुक (VCNB) अपडेट होगी…. जिसमें कोटवार, पेंशनर्स और गांव के प्रतिष्ठित लोगों का डाटा रहेगा…. कोटवारों की रोस्टर हाजिरी और मुसाफिर रजिस्टर रखना जरूरी होगा…. बाहरी अपराधियों की जानकारी बीसी रोल, एसएस रोल और केंद्र सरकार के क्रि-मैक (Cri-MAC) ऐप से साझा की जाएगी…
आईजी ने पुट्टस्वामी केस और सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों का पालन करने को कहा है! पुलिस को मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए काम करना होगा…. विमुक्त जनजातियों, पिछड़ों या नाबालिगों पर मनमानी कार्रवाई नहीं होगी…. सुधार का अवसर देते हुए…. जो लोग अपराध का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं! उन्हें निगरानी सूची से बाहर किया जाएगा…. इससे पुलिस का पूरा फोकस केवल सक्रिय बदमाशों पर रहेगा…. राष्ट्रीय पर्वों और त्योहारों से पहले थानों में गुंडे-बदमाशों की परेड कराई जाएगी और उनकी क्लास ली जाएगी….
इस कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के करीब 200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए…. बैठक के अंत में आईजी गर्ग ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है! कि वे खुद इन आदेशों की मॉनिटरिंग करें…. थानों में इन नियमों का अक्षरशः पालन होना चाहिए…. ताकि पूरे इलाके को अपराध मुक्त बनाया जा सके…. जनसंवाद और कोटवारों की मदद से इस नई पुलिसिंग को जमीन पर उतारा जाएगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
Uncategorized2026.07.21व्यापार विहार में धुएं का अवैध कारोबार बेनकाब, पुलिस की दबिश पड़ते ही श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी फरार, 6 हुक्का सेट समेत भारी मात्रा में सामान जप्त…
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….

