बिलासपुर,,,, सिविल लाइन पुलिस ने व्यापार विहार क्षेत्र में संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 6 हुक्का सेट और हुक्का संचालन में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में सामान जब्त किया है! मामले में दो संचालकों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) एक्ट की धारा 4, 21(1) एवं 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है! दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं! जिनकी तलाश जारी है!
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी…. कि सेंट जेवियर्स स्कूल के पास व्यापार विहार स्थित विजय कुमार देशमुख के मकान (V-05, थर्ड फ्लोर) में श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहे हैं! यहां ग्राहकों को तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रति घंटे के हिसाब से रुपये लेकर हुक्का पिलाया जा रहा था….
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी… पुलिस को देखते ही हुक्का पी रहे ग्राहक मौके से भाग निकले… जबकि दोनों संचालक भी फरार हो गए….
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 कांच के हुक्का पॉट, 10 हुक्का पाइप, जेल फ्लेवर के 3 पैकेट, 2 स्मोकिंग सिरना, 10 हुक्का टिप्स तथा एक स्टील की चिमटी सहित अन्य सामग्री जब्त की…
फरार आरोपियों की पहचान श्रीकांत प्रजापति निवासी कुम्हारपारा जरहाभाठा तथा सोनू दास मानिकपुरी निवासी फंदवानी, जिला मुंगेली के रूप में हुई है! पुलिस का कहना है! कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है! और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी… साथ ही शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…

