
00 कोई जिम्मेदार अफसर नही थे मौजूद…

00 उठ रहे सवाल कोई रिकॉर्ड गायब हो जाये या फोटो… कॉपी कर फिर दुरुपयोग हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार…
बिलासपुर,,, पता नहीं न्यायधानी के तहसील दफ्तर में कौन खरतर लोग आ गए… छुट्टी के दिन भी दफ्तर खुलने लगे भरभर काम हो रहा ! कालसर्प दोष लगने के बाद शाम 6 से रात 9 बजे तक खुलने वाला आधुनिक अभिलेखागार भी 19 अक्टूबर सोमवार को अवकाश के बावजूद दिनभर
भरभंग खुला रहा एक स्टाफ समेत 3 लोग राजस्व रिकार्ड को उलटते पलटते दिखे…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के पावन पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है! जारी आदेश में बैंक कोषालय और केंद्रीय सरकारी कार्यालयों को छोड़कर अन्य शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अवकाश रहा... पर बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित तहसील दफ्तर में पिछवाड़े का आधुनिक अभिलेखागार भरभंग खुल्ला रहा...

इसके ठीक सामने कपड़े का फट्टा लगे... दूसरे छोर में सीलन भरे दीवारों के बीच फाइलें अस्त व्यस्त पड़ी रही...
मौके पर पहुंची न्यूज़ बास्केट की टीम ने जब आधुनिक रिकार्ड रूम में मौजूद स्टॉप ने बताया कि उनकी पदस्थापना दूसरी जगह है, पेंडेंसी निबटाने SDM मैडम और तहसीलदार के आदेश पर अवकाश के दिन रिकार्ड रूम खोला गया है।इसके बाद न्यूज़ बास्केट की टीम सामने तहसील कार्यालय पहुंची... तो दफ्तर का मुख्य द्वार आधा खुला दिखा... अंदर जाने पर SDM चेम्बर का पट भी खुला था...

सामने कक्ष में बैठे 2 बाबू अनमने मन से काम करते दिखे... जब उनसे पूछा गया...कि अवकाश के दिन वे कइसे दफ्तर में बैठे है! तो उन्होंने SDM और तहसीलदार द्वारा बुलाने की बात कही...
अब सवाल यह उठ रहा है! कि आम दिनो में शाम 6 से रात 8 से 9 बजे तक खुलने वाला अन्याधुनिक रिकॉर्ड रुम दुर्गा महानवमी के अवकाश के दिन दिन में कैसे खुला रहा…
वहाँ बैठकर रिकॉर्ड पलटने वाले लोग है कौन… और ऐसे में यदि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो जाए या मोबाईल कैमरे से फोटो खींचकर कोई इसका दुरुपयोग कर ले तो इसका जिम्मेदार कौन होगा…? क्योंकि पूरे दफ्तर में कोई जिम्मेदार अफसर तो मौजुद रहे ही नहीं…
भोंदू और फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद भी ये गम्भीरता…
फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड और भोंदूदास जमीन फर्जीवाड़ा कांड में दस्तावेज की फोटो कॉपी कर उसी में चिड़िया बिठा करोड़ो के खेल सामने आ चुका है!
बावजूद इसके कितनी गम्भीरता और संवेदनशीलता बरती जा रहीं ये समझा जा सकता है!
0000
मैं बाहर हूँ… इसलिए मुझे ज्यादा जानकारी नही है! SDM मैडम और नायब तहसीलदार दफ्तर में है! उन्होंने ही पेंडेंसी निबटाने स्टाफ को बुलाया था…
आकाश गुप्ता तहसीलदार बिलासपुर…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
UncategorizedOctober 19, 2026सुपारी कांड की चर्चा थमी नहीं, मंडी में फिर भिड़ंत, भाजपा पार्षद और सब्जी कारोबारियों के बीच लेनदेन-रंजिश का बवाल, सिरगिट्टी थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बंधु मौर्य की रिपोर्ट पर FIR, दूसरे पक्ष की शिकायत जांच के घेरे में…
UncategorizedOctober 19, 2026निजी अस्पताल का कैसा ‘इलाज’, ड्रेसिंग में नवजात का अंगूठा ही काट डाला, मां ने पट्टी खुलते देख पकड़ा राज, अस्पताल में मचा हड़कंप, अब बदनामी का डर या जवाबदेही की बारी?
