
बिलासपुर,,,, न्यायधानी में आबकारी विभाग की कथित कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है! कार्रवाई के दौरान घर से नकदी, मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर ले जाने के आरोप सामने आए हैं! इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष ने 50 हजार रुपये की मांग किए जाने का भी दावा किया है! मामले में बिल्हा आबकारी अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं! हालांकि, फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है! और विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है!

घर से नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने का आरोप…
पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान घर से करीब 40 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर ले जाया गया… आरोप है! कि इसी घटनाक्रम के दौरान 50 हजार रुपये की मांग भी की गई.. मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है! जिसके बाद कार्रवाई के तरीके और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं!
सवाल उठाने पहुंचे युवक से बदसलूकी का दावा…
विवाद उस समय और बढ़ गया… जब कार्रवाई को लेकर सवाल करने पहुंचे एक युवक के साथ कथित दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप सामने आया… पीड़ित पक्ष का दावा है!
कि युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश भी की गई… इस घटनाक्रम को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है! हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा…
जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर…
पूरे मामले में बिल्हा आबकारी अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब कथित तौर पर ले जाए गए सामान, नकदी और रुपये की मांग संबंधी आरोपों की जांच की मांग की जा रही है! मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया और संबंधित पक्षों के बयान महत्वपूर्ण होंगे…
फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है! आबकारी विभाग का पक्ष भी सामने आना बाकी है! ऐसे में निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों की बात सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई के दौरान वास्तव में क्या हुआ और आरोपों में कितनी सच्चाई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
UncategorizedOctober 19, 2026सुपारी कांड की चर्चा थमी नहीं, मंडी में फिर भिड़ंत, भाजपा पार्षद और सब्जी कारोबारियों के बीच लेनदेन-रंजिश का बवाल, सिरगिट्टी थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बंधु मौर्य की रिपोर्ट पर FIR, दूसरे पक्ष की शिकायत जांच के घेरे में…
UncategorizedOctober 19, 2026निजी अस्पताल का कैसा ‘इलाज’, ड्रेसिंग में नवजात का अंगूठा ही काट डाला, मां ने पट्टी खुलते देख पकड़ा राज, अस्पताल में मचा हड़कंप, अब बदनामी का डर या जवाबदेही की बारी?
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
