बिलासपुर,,,, पूरे अनुविभाग और तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी सम्हालने वाले बिलासपुर तहसील के अफसरो से अपने दफ्तर का परिसर तक नही सम्हल रहा….. खुद तहसील की जमीन पर लूटल कैफे के संचालक ने बम्बू पे तंबू और ग्रीन नेट डाल अतिक्रमण कर लिया…. परिसर में और भी तंबू तन गए है! कारोबार चल रहा…
तहसील कार्यालय परिसर के तीनो बाथरूम लॉक….
आप खुद देखिये नजारा हार्ट आफ द सिटी नेहरू चौक तहसील कार्यालय परिसर का है! यहां देवभोग दुकान के बगल में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लूटल कैफे को जिस शर्त पर अनुमति दी…. उसी में ताला लगा दिया गया…. इतना ही नही परिसर के अंदर तंबू और ग्रीननेट सजा टेबल कुर्सी लगा दी गई… अब एसडीएम नोटिस् जारी कर इसे हटवाने की बात कह रहे है!
क्या है! लूटल कैफे….
लूटल (Lootel) स्मार्ट रेस्टोरेंट कैफे एक सुविधा हैजो यात्रियों को प्रीमियम टॉयलेट, फ्रेश होने की जगह, स्मार्ट लॉकर, और ई.वी. चार्जिंग के साथ-साथ स्नैक्स व कॉफी की सेवा देती है!बिलासपुर में नेहरू चौक तहसील परिसर और सिम्स के एमआरडी के ऊपर प्रथम तल पर लूटल कैफे संचालित है!
संस्थापक भी शरमा जाए… यहाँ का लूटल देखकर….
शानदार और स्वच्छता- आधारित कॉन्सेप्ट के लिए लूटेल कैफे के संस्थापक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है! पर नेहरू चौक का लूटल बस अपने नाम के अनुरूप है! आगे पीछे के तीनो- चारो वॉशरूम का ताला ही नही खुल रहा… सुविधा के नाम पर दुकान के अलावा कुछ नही है! काउंटर पर पूछने पर कभी वॉशरूम का लॉक खराब होने तो कभी चाबी घूमने का जवाब दिया जा रहा…. जनसुविधा के नाम पर शहर में मुख्य चौराहे की बेशकीमती जगह देने के बाद भी लोगो को यहां सुविधा मिल रही या.. नही इससे किसी को कोई मतलब नही है! जबकि इसी लूटल बूथ के ठीक सामने नगर निगम मुख्यालय विकास भवन में स्मार्ट सिटी का दफ्तर संचालित था…. जो अब तारबाहर कमांड सेंटर बिल्डिंग में चला गया है! जब यहां से किसी को देखने की फुर्सत नही थी तो अब वहां से कौन देखेगा….
मनीष साहू, एसडीएम बिलासपुर….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…

