रायपुर,,,, राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सीए तारवानी एंड एसोसिएट्स कार्यालय में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया… पुलिस ने बिलासपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं!
पुलिस के अनुसार, कार्यालय की कैशियर अपर्णा नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी…. कि 21 जुलाई की सुबह ऑफिस पहुंचने पर कैश काउंटर का ताला कटर से कटा मिला…. और उसमें रखी नगदी चोरी हो चुकी थी…. मामले में सिविल लाइन थाना में बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई….
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया…. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए… कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की गई तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया….
जांच के दौरान संदेह पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते पर गया…. जो पहले इसी कार्यालय में काम कर चुका था और उसे कैश रखने की पूरी जानकारी थी…. पुलिस ने उसे बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की…. जहां उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया…. इसके बाद दूसरे आरोपी को भी बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया….
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं! गिरफ्तार आरोपी उमेश पोर्ते के खिलाफ पहले भी बिलासपुर में मारपीट के मामले दर्ज हैं! और वह जेल भी जा चुका है! दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….

