जांजगीर-चांपा,,,, जिले में चलाए जा रहे…. किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है! मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदी का है! जहां दूसरे राज्य के चार लोगों को बिना किरायानामा और पुलिस को सूचना दिए किराये पर रखने का मामला सामने आया….
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिलेभर में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है! अभियान के दौरान जांच में पता चला कि ग्राम अमोदी निवासी अशोक साहू ने चार बाहरी व्यक्तियों को अपने मकान में किराये पर रखा था…. लेकिन उनके संबंध में न तो किरायानामा तैयार कराया गया… और न ही इसकी सूचना संबंधित थाना को दी गई….
पुलिस के मुताबिक, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश के तहत सभी मकान मालिकों के लिए किरायेदारों का सत्यापन कराना और इसकी जानकारी स्थानीय थाना या चौकी में देना अनिवार्य है! इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने पर बम्हनीडीह थाना प्रभारी दिलीप सिंह की रिपोर्ट के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है!
पुलिस ने जिले के सभी मकान मालिकों से अपील की है! कि वे अपने यहां रहने वाले प्रत्येक किरायेदार, बाहरी व्यक्ति या अस्थायी रूप से ठहरे लोगों की जानकारी तत्काल संबंधित थाना या चौकी में उपलब्ध कराएं…. ऐसा नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी….
पुलिस अधिकारियों का कहना है! कि किरायेदार सत्यापन अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है! अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

