00 तीर्थ यात्रा में गया है परिवार…
00 करोड़ो के बेशकीमती रत्न की खबर से खलबली…
बिलासपुर,,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के नेहरू नगर से एक कारोबारी के सूने मकान से करीब 5 करोड़ के चोरी के वारदात की खबर है! इस वारदात का पता चौकीदार को तब चला जब 23-24 कि दरम्यानी रात करीब 10 बजे उसकी नजर एसी विंडो पर पड़ी जो अपनी जगह से खिसका और खिड़की खुला दिखा…. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात नेहरू नगर मुख्य मार्ग में रहने वाले कारोबारी रजनीश सेठ के मकान की है! कारोबारी अपनी पत्नी के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे…. इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया.. खबर है! कि एसी हटाकर विंडो से घुसे चोरो ने`घर के कमरों में रखे सामान को खंगाल आलमारी के सामान उलट पलट कर बिखरा दिया…. और आलमारी व दराज से नगदी, सोने-चांदी के ज्वैलरी, नकद रकम और कीमती रत्न ले भागे… चौकीदार ने इसकी जानकारी तीर्थयात्रा पर गए…. रजनीश सेठ को और कारोबारी ने अपने एक मित्र को और उनके मित्र ने पुलिस को सूचना दी….
नेहरू नगर के कारोबारी के सूने मकान से करीब 5 करोड़ की चोरी के वारदात की खबर से हड़कम्प मच गया।सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट अपनी टीम के साथ मौकाए वारदात पर पहुंचे…
हालांकि चोरी गए सामान और रकम की पुष्टि नही हुई है! लेकिन हल्ला 5 करोड़ के वारदात की है! पुलिस का कहना है! कि मकान मालिक दंपत्ति के वापस लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि चोरी क्या क्या गया… और कितने का माल गया… डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर तलब कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने प्रयास किया…
सीसीटीवी फुटेज पर जोर….
पुलिस वारदात की अलग अलग ऐंगल से जांच कर रही… आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….

