बिलासपुर
,,,, तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरेली में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया…. खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों पर टंगिया और डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है! हमले में धन सिंह नेताम और उनके भाई गोपाल नेताम घायल हो गए…. दोनों ने पुलिस थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है! और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है!घायल धन सिंह नेताम के अनुसार, जमीन को लेकर उनका दूसरे पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा है! उनका दावा है! कि इस जमीन से जुड़े मामले में न्यायालय का फैसला भी उनके पक्ष में आ चुका है! इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था… पीड़ितों का आरोप है! कि जब उन्होंने इसका विरोध किया…. तो मधु सिंह पोर्ते और अन्य लोगों ने उनके साथ विवाद करते हुए टंगिया और डंडे से हमला कर दिया….अचानक हुए हमले में धन सिंह नेताम और उनके भाई गोपाल नेताम को चोटें आईं…. घटना के बाद दोनों घायलों ने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है! पीड़ित पक्ष का कहना है! कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है! लेकिन विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका…. उनका आरोप है! कि इसी पुराने विवाद के चलते एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए… और मामला मारपीट तक पहुंच गया….इधर, शिकायत मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है! पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है! दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज़ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है! फिलहाल पुलिस जाँच व कार्रवाई मे जुट गयी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?

