बिलासपुर
,,,, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कारोबारी रजनीश सेठ के घर में कथित 5 करोड़ रुपये की चोरी की सोशल मीडिया पर फैली खबर को पुलिस ने भ्रामक और निराधार बताया है! पुलिस के अनुसार, रजनीश सेठ 18 जुलाई से परिवार सहित ऋषिकेश गए हुए थे…. 23 जुलाई की रात सुरक्षा गार्ड ने घर की पीछे की विंडो एसी निकली हुई देख सूचना दी…. प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रार्थी ने वीडियो कॉल पर करीब 1.85 से 2.35 लाख रुपये नकद, 15 से 20 तोला सोना और अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई थी…. तथा लौटकर वास्तविक विवरण देने की बात कही थी….
इसी बीच बिना आधिकारिक पुष्टि के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर 5 करोड़ रुपये की चोरी की अफवाह फैला दी…. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह तथ्यहीन है!
प्रार्थी के लौटने पर पता चला कि पहले चोरी समझा गया कुछ सामान घर में ही सुरक्षित मिला…. इसके बाद उनकी लिखित शिकायत पर सिविल लाइन थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई….
थाना सिविल लाइन और ACCU की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 से 13 वर्ष आयु के तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया…. पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया…. जिसके बाद उनकी निशानदेही पर ₹1,06,635 नकद, ₹4,500 के पुराने नोट, सोने-चांदी के आभूषण, बहुमूल्य रत्न, पीतल-कांसे के पूजा सामग्री सहित अन्य चोरी का सामान बरामद कर लिया गया….
पुलिस ने बताया कि बरामद मशरूका की पहचान प्रार्थी ने कर ली है! तीनों बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है! साथ ही बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि किसी भी आपराधिक घटना से जुड़ी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

