बिलासपुर,,,, जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया… कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया….
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रही है! इसी अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अशांति फैलाने और अड्डेबाजी कर रहे छह लोगों को हिरासत में लिया….
गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमार निर्मलकर (कोरबा), कुशा आडिज्वाय और पररुराम बंछोर (बलांगीर, ओडिशा), शुशांत यादव, गौरकरण उर्फ मोनू यादव तथा परदेशी राम यादव (ग्राम धूमा, सिरगिट्टी) शामिल हैं! सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया….
सिरगिट्टी पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, नशाखोरी, मारपीट और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा…. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि यदि कोई व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, अड्डेबाजी करने या नशे के कारण अशांति फैलाने का प्रयास करता है! तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें…. ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके…. पुलिस का कहना है! कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

