
बिलासपुर,, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तैयबा चौक के पास पुरानी रंजिश पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों का नेहरू चौक से जिला न्यायालय तक पैदल जुलूस भी निकाला गया।
गौरतलब है की 2 साल पहले थाना सिविल लाइन अंतर्गत हुए नवीन महादेव हत्याकांड के मामले में बदला लेने की नीयत से उदय चक्रधारी,,मनीष यादव,,पवन चक्रधारी,,प्रेम डाहीरे और सूरज यादव ने अरहान खान के जेल से बाहर आते ही तैयबा चौक के पास उसे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहू लूहान कर दिया था।
इस घटना के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे सिराज खान पर भी इन हमलावरों ने चाकू चला दिया था।जैसे ही क्षेत्र वासियों ने इस घटना की जानकारी थाना सिविल लाइन को दी सभी हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
जिन्हें सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,सभी पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए सभी आरोपियों का नेहरू चौक से लेकर जिला न्यायालय तक पैदल जुलूस भी निकाला।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
