
आरोपी राजेश धीवर उर्फ बंधू को गिरफ्तार कर धारा 354 भादवि, धारा 10 पाक्सो एक्ट और अनुसुचित जाति/जनजाति अधि. 1989 की धारा 3 (1)11 के तहत न्यायिक रिमांड पर किया गया पेश
बिलासपुर,, कोनी थाना क्षेत्र में प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर लिखीत शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक लड़की उम्र 06 वर्ष जो दिनांक 20.मई 2024 को दोपहर करीब 12.00 बजे घर से मोहल्ले के किराना दूकान फ्रूटी लेने गई थी। जो रोते हुए घर आकर अपनी मां को बताई कि राजेश धीवर नामक लड़के ने उसे बूरी नियत से छेड़छाड़ करने के नियत से पकड़कर मुंह में चुम्मा लिया है। घटना गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय उमेश कश्यप द्वारा उचित मार्गदर्शन लिया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोनी में धारा-354 भादवि 10 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पृथक से एससी एसटी एक्ट की धारा 3(1)(11) जोड़ी गई है।आरोपी राजेश धीवर को ग्राम बिरकोना से ही तत्काल हिरासत में लेकर 21. मई 2024 को विधिवत गिरपतार कर ज्यूडीसियल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि भरत राठौर, आर. विजेंद्र सिंह, राकेश साहू, संजय गोश्वामी, महिला आर. उत्तरी भारती का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
