
आरोपी -👇
- रामआश्रय पोर्ते पिता रामकुमार पोर्ते उम्र 27 वर्ष निवासी बोदलपारा थाना पाली,
- त्रिभुवन जगत पिता स्व. रामलाल जगम उम्र 60 वर्ष निवासी घुनघुट्टीपारा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग.।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने एवं प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशि.आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम लालपुर डुबान नाला किनारे में शराब बेचने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई में ग्राम लालपुर डुबान नाला किनारे,बोदलपारा निवासी रामआश्रय पोर्ते के कब्जे 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, तथा घुनघुट्टीपारा निवासी त्रिभुवन जगत के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 90 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 18,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. बलदेव सिंह, सत्यप्रकाश यादव, आर. संजय यादव, महेन्द्र नेताम, अर्जुन जॉगड़े का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
