
बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है! पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 5 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में नयापारा, गणेश नगर, तिफरा सहित अन्य इलाकों में पुलिस की सतत जांच के दौरान 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में देवेन्द्र पाटले (22), शेख महबूब (20), कपूर नवरंग (29), आनंद राजपूत (24) तथा सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदुल (20) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में कानून व्यवस्था भंग नहीं करने की हिदायत दी और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नशाखोरी करता है, सार्वजनिक स्थान पर बाधा उत्पन्न करता है या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
