
बिलासपुर,,, आगामी जन्माष्टमी और गणेश पर्व को देखते हुए तारबाहर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है! पुलिस ने गिरजा चौक के पास चाकू लेकर खड़े एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से धारदार स्टील का चाकू जब्त किया है! वहीं, 7 अन्य असामाजिक तत्वों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है!
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी…
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरजा चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर खड़ा है! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया… तलाशी में उसकी कमर से एक नग धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ…
पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल देवांगन उर्फ विशु (27), निवासी नयापारा सिरगिट्टी, बिलासपुर के रूप में हुई है! पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 315/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है! पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है! उसे न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है!
इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और सभी को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया…
पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों, अवैध हथियार रखने वालों और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी… कार्रवाई में सउनि उदयभान सिंह, पीएसआई गौतम शुक्ला, आरक्षक महेन्द्र सोनकर, राजेश श्रीवास, नुरूल कादिर, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले और राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
