Sat. Oct 17th, 2026

कबाड़ के धंधे पर पुलिस की नजर, अशांति फैलाने वालों पर भी चला हिर्री पुलिस का एक्शन, 5 गिरफ्तार…

बिलासपुर,,, हिर्री थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सभी को गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा और थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।
इसी अभियान के तहत हिर्री थाना क्षेत्र के खजुरी, मोहदा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों और अवैध कबाड़ दुकानों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले पांच व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
कार्रवाई की जद में सरोज कोशले (26), भगवान सिंह छेदाम (45), सुनील घृतलहरे (20), युसुफ खान (58) और दीपक चौहान (30) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिर्री पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, नशाखोरी अथवा सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed