
बिलासपुर,,,,, बिलासपुर जिले में हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर शांति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाई चारे को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई… बैठक में विभिन्न समाज एवं समुदायों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए… बैठक में शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई…
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया… कि 3 सितंबर को शहर में शांति मार्च निकाला जाएगा… यह मार्च अपराह्न 4 बजे नेहरू चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक में समाप्त होगा…. सभी समाज एवं समुदायों के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने की अपील की गई है!
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर की पहचान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे से रही है! वर्तमान परिस्थितियों में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है! कि वे संयम बनाए रखें… और शहर के शांतिपूर्ण वातावरण को और मजबूत करने में सहयोग करें… किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें…. उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि शहर में अब शांति लौट आई है! और स्थिति सामान्य है! इसे बनाए रखने में नागरिकों और मीडिया ने महती भूमिका निभाई है! उन्होंने सभी नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया… उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तीज-त्योहारों का सिलसिला शुरू हो रहा है! और शहर में विभिन्न आयोजन होंगे… ऐसे आयोजनों में शांति एवं अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है! किसी भी आयोजन में नशे की हालत में अथवा हथियार लेकर आने वाले व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाए… आयोजकों से भी उन्होंने इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया…
एसएसपी श्री सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें…. उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और भाईचारे से ही शहर की शांति को स्थायी रूप से मजबूत किया जा सकता है! बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया… समिति के सदस्यों ने हालिया परिस्थितियों को बेहतर ढंग से संभालने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया… बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी पंकज पटेल, एसडीएम मनीष साहू सहित शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.02बिलासपुर में बवाल के बाद अब भाईचारे की बारी, 3 सितंबर को नेहरू चौक से गांधी चौक तक निकलेगा शांति मार्च… कलेक्टर-एसएसपी बोले, अफवाह से दूर रहें, त्योहार में हथियार-नशे को नो एंट्री, शहर की शांति सबकी जिम्मेदारी…
Uncategorized2026.09.021300 करोड़ का बजट, 8 जोन और स्मार्ट सिटी का तमगा… फिर भी सड़क पर गड्ढे, नालों में भोंगरा, जनता पेड़ की डालियां लगाए या नगर निगम को जगाए? हादसे के इंतजार में आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अफसर?…
Uncategorized2026.09.02खबर का असर, कलेक्टर का एक्शन, देवरीखुर्द PHC में डॉक्टर गायब मिले तो CMHO से मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही निकली तो जिम्मेदारों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज…
Uncategorized2026.09.02बाईपास का रास्ता साफ, जमीन का खेल बंद, 8 गांवों की 644 खसरों पर खरीद-बिक्री और बंटवारे की लगी रोक, 20.921 किमी के फोरलेन में अब जमीन के सौदागर नहीं चला पाएंगे अपनी मनमानी…
