
बिलासपुर,,, शहर के नागरिक अंधेरे में डूबे गड्ढेदार सड़को पर मवेशियों के पसरे झुंड और खुले खतरनाक गड्ढो बीच से जान जोखिम में डालकर आवागमन करने विवश है! मुख्यमार्ग से लेकर गलियों तक ऐसा ही नजारा है! ताज्जुब की बात ये है! कि 1300 करोड़ का सालाना बजट है! 8-8 जोन दफ्तर है! स्मार्ट सिटी का तमगा भी है! तो फिर वजह क्या है! क्या फंड की कमी है! कि अफसर अपने क्षेत्र में भृमण नही करते या फिर काम करना और कराना ही नही चाहते क्योकि मंत्री नेता चीख- चीखकर कह रहे कि जनसुविधा और विकास कार्यो के लिए फंड की कोई कमी नही तो फिर इनकी रेत, गिट्टी और सीमेंट कौन डकार जा रहा…?


इन तस्वीरों में आप खुद देख लीजिए…ये पहली तस्वीर राजकिशोर नगर शनिमंदिर के बगल पंचवटी कालोनी जाने वाले मार्ग की है! जो केवल लापरवाही ही नही भ्र्ष्टाचार और गुणवक्ता के दुंदुभी को भी बया कर रहा… करीब साल- डेढ़ साल पूर्व एक निजी कालोनी से विकास की गंगा बहाने नाले का निर्माण कराकर स्लैब डलवाया गया… मंदिर के मोड़ पर नाले के ऊपर की गई… ढलाई ही धँसक गई जो खुद अपनी गुणवक्ता का बखान कर रही है! अंधेरे के कारण यहाँ कार- बाइक घुस गई… लोग हताहत हुए पर किसी को कोई मतलब नही…मोहल्ले के जागरूक नागरिक कभी नाले पर खम्भा तो कभी पेड़ो की डगाल यहां लगा लोगो को आगाह करने कोशिश कर रहे…

ये दूसरी तस्वीर चाँटीडीह सब्जी मंडी- साइंस कॉलेज रोड से लगे अंजनी विहार कालोनी के प्रवेश द्वार का है! आप खुद देखिये कैसे नाले के कलवर्ट के बीच बड़ा होल हो गया है! बताया जा रहा… कि करीब महीने भर पहले बाढ़ और जलभराव के दौरान कलवर्ट के ऊपर ये होल हुआ तब से ऐसे ही खुला पड़ा था… यहां भी नागरिकों ने ही लोगो को हताहत होने से बचाने पहले पेड़ की डगाल लगाई… फिर डंडा और झंडा लगाया इसके बाद भी जब जिम्मेदारों ने सुधि नही ली तो गड्ढे को बोल्डर डालकर पाट दिया ताकि किसी की मांग का सिंदूर न उजड़े किसी की गोद न उजड़े…
चाँटीडीह सब्जी मंडी के आगे चाँटीडीह- चिंगराजपारा स्कूल रोड का भी ऐसा ही नजारा है! यहां जगह-जगह नाले नालियों के भकारी भरकम स्लैब टूटे या उलट पलट पड़े है, ऐसा नही है! कि गड्ढो और अव्यवस्था के आलम इसी क्षेत्र में है! कमोबेश पूरे शहर की ऐसे ही तस्वीरे है! ऐसा ही हाल है…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026रावण दहन से विसर्जन तक प्रशासन का अलर्ट मोड ON! कलेक्टर-एसएसपी की दोटूक—त्योहार मनाओ धूमधाम से, लेकिन DJ का कानफोड़ू शोर और ट्रैफिक का जाम मत परो, 17 अक्टूबर शाम 4 बजे रिवर व्यू में विसर्जन रूट का होगा फाइनल…
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
