Fri. Oct 16th, 2026

कबाड़ का कारोबार पड़ा भारी, चकरभाठा पुलिस ने कसी नकेल, 5 कबाड़ संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कोर्ट में पेशी… SSP के निर्देश पर अवैध कबाड़ दुकानों पर चला पुलिस का डंडा, कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच कबाड़ दुकान संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है! पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया…
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है! इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकानों की जांच की गई… पुलिस का कहना है! कि थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है! पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी…
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है! कि यदि क्षेत्र में किसी तरह की गलत गतिविधि, अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है! तो इसकी सूचना तत्काल थाना चकरभाठा अथवा डायल-112 पर देकर पुलिस का सहयोग करें… पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है!

गिरफ्तार कबाड दुकान संचालक…👇👇

  1. बादशाह खान पिता हाफिज उल्लाह उम्र 55 वर्ष सा. चुचुहियापारा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
  2. शेख सलीम पिता स्व शेख सगीर उम्र 34 वर्ष सा. यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
  3. विनोद नेताम पिता सुजीत नेताम उम्र 35 वर्ष सा. अचानकपुर थाना चकरभाठा बिलासपुर छ.ग.
  4. हरिकेश चौहान पिता सुरेन्द्र चौहान उम्र 32 वर्ष सा. यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.
  5. देवेश सिंह जोगी पिता प्रकाश सिंह उम्र 32 वर्ष सा. अचानकपुर थाना चकरभाठा

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed