
बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी पुलिस ने रात में चलाए गए विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान 6 बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बरामद किए हैं! वहीं, चेकिंग के दौरान गंभीर चोट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है!
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गुण्डा-बदमाशों और चाकूबाजी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है! इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने देर रात गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा, तिफरा सहित संवेदनशील एवं नशाखोरी वाले संभावित स्थानों पर सरप्राइज चेकिंग की..
अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुण्डा-बदमाशों की बारीकी से जांच की… इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 6 आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार मिले… पुलिस ने विकास सिंह, प्रमोद कुर्मी, अनिकेत नेताम, लक्की नेताम, राम नायक और रोहित तांडी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया… आरोपियों से एक तलवार और पांच चाकू जब्त किए गए…
इसके अलावा चेकिंग अभियान के दौरान गंभीर चोट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित धुरी को भी पुलिस ने पकड़ लिया… पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया…
आर्म्स एक्ट के सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है! कि क्षेत्र में अपराध और चाकूबाजी पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की रात्रिकालीन चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी… अभियान के जरिए पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026रेत-गिट्टी के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का हंटर, कहीं ट्रैक्टरों में रेत का खेल, तो कहीं हाइवा में गिट्टी की दौड़, औचक जांच में खुली पोल, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
