Breaking
31 Aug 2026, Mon

रक्षाबंधन की रात बवाल का हिसाब शुरू, दोनों गुटों के 11 गिरफ्तार… CCTV में कैद पथराव-बमबाजी ने खोले राज, अब फुटेज खंगाल रही पुलिस—किस-किस का नाम निकलेगा, अगली गिरफ्तारी पर टिकी नजर…

बिलासपुर,,,, रक्षाबंधन की रात दो गुटों में हुए… भीषण संघर्ष, पथराव, तोड़फोड़, बम फेंकने के मामले में अब तक दोनों पक्ष के 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है! सीनियर SSP रजनेश सिंह ने बताया…

कि मध्यनगरी चौक के पास एक बिरयानी सेंटर के सामने धार्मिक कमेंट्स करने पर कुछ लड़कों के बीच झगड़े के कारण इतना बड़ा बखेड़ा हुआ… SSP ने बताया कि घटना के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य आये है! इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है!

ये आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस के मुताबिक आरोपी सोहेल ग्रुप के 8 आरोपियों को तो वहीं रामसिंह ग्रुप के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! जिनमें…
01.-मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता ईलाही बस्क उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग….
02.-शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरूद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी तैबा चौक तालापारा थाना सिटी कोतवाली…
03.-मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दूल हनीफ खान उंम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर…
04.- सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद उर्म 31 वर्ष निकीस खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग….
05.- शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर उम्र 24 वर्ष निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास जिला बिलासपुर छ.ग. …
06.- मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग….
07.- रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली उम्र 19 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर…
08.- मो. जुनैद पिता मो. जावेद उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली बिलासपुर…

वहीं रामसिंह ग्रुप के…

01.- राजू यादव उर्फ नान पिता मुन्नी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर…
02.- राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर…
03.- छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकण्डा को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है!

ये बताई जा रही शुरुआत…

एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि घटना की शुरुआत मध्यनगरी चौक के पास एक बिरयानी सेंटर के सामने हुई… जहां सोहेल और उनके साथी और राम सिंह के लड़के अक्षय सिंह व सदानंद साहू धार्मिक कमेंट्स करने को लेकर आपस में भिड़े और उनके बीच मारपीट और पथराव हुआ इसी दौरान किसी ने 112 को कॉल किया… तब मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें खदेड़ा पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी आ गया है! विवेचना पूछताछ में जानकारी आई… कि आपस में पथराव हुआ 112 की टीम ने 1 घायल को अस्पताल भी भिजवाया… इसके बाद दोनों गुट के लोगो ने काल कर और मैसेज भेजकर अपने लोगो को बुलवा गलियों में घुसकर घरों और दुकानों में पथराव कर तोड़फोड़ किया और घरों के सामने खड़ी गाड़ियों को भी लाठी राड से तोड़ डाला और इतना बड़ा बखेड़ा हुआ, देर रात तक पथराव और अलगाव का माहौल रहा पुलिस लाइन, शहरी थानों के अलावा जिला भर के थानों से फोर्स और बटालियन से फोर्स बुलवाकर भीड़ को खदेड़ कर शांति व्यवस्था बनाई गई…


हथियार और पथराव के भी फुटेज


बताया जा रहा कि खपरगंज के जिन घरों के छतों से पथराव और बम जला कर फेंकने व हथियारों से लैस हुड़दंगियों के फुटेज सामने आए है! उनकी भी तस्दीक कराई जा रही है!


सोहेल को बताया बड़ा क्रिमिनल


SSP श्री सिंह ने बताया कि सोहेल खान बहुत बड़ा क्रिमिनल है! उसके खिलाफ 11 अपराध है! उनके गुर्गे इकठ्ठे हो गये पथराव चालू कर दिए इन लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया हालात बिगड़ने पर लाठी चार्ज किया गया आंसू गैस के गोले छोड़े गए तब जाकर स्थिति नियंत्रण हुई…


खंगाले जा रहे है सीसीटीवी


एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने और आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए अलग से टीम बनाई गई है जो आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ कर रही है कि और कौन कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा भड़काऊ मेसेज पर भी लगातार नजर रखी जा रही है ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही…


CCTNS का स्टाफ आया रडार पर…


बताया जा रहा कि बिना अनुमति आरोपियों की सूची जारी करने के मामले में थाने के cctns स्टाफ पर भी कार्रवाई की खबर है।


पुलिसिया कार्रवाई तय करेगा आगे का माहौल


चर्चा इस बात को लेकर है कि अभी जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, विसर्जन, नवरात्र, दुर्गोत्सव, दुर्गा विसर्जन, दशहरा और दिवाली का त्यौहार है, ऐसे में यदि पुलिस सख्ती से और बिना दबाव के कार्रवाई करती है तो इन पर्वो के दौरान शांति व्यवस्था की उम्मीद है।

बाइट,,, SSP रजनेश सिंह

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed