Sun. Nov 29th, 2026

गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?

बिलासपुर,,,, तलाक की राह आसान करने बगैर महिला की सहमति के चर्चित गर्भपात कांड में घिरी जे पी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. उज्ज्वला कराड़े द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई गई… अग्रिम जमानत याचिका जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया… अब पब्लिक की नजर पुलिस पर है! क्योंकि मामले के आरोपी महिला के पति सुयश अग्रवाल और डॉक्टर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है!
पीड़िता ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज शिकायत में अपने पति और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है! शिकायत के मुताबिक, वह तीन महीने से गर्भ से थी… इसी दौरान कोरबा निवासी उसके पति सुयश उससे तलाक के फिराक में था… आरोप है! कि बच्चे के जन्म के बाद तलाक की प्रक्रिया जटिल होने के कारण इसी मंशा से सुयश ने जे पी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. उज्ज्वला कराड़े के साथ मिलकर पत्नी की सहमति के बिना गर्भपात करा दिया…
सिरगिट्टी पुलिस ने महिला के पति सुयश अग्रवाल और डॉ. उज्ज्वला कराड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 89 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है!
पुलिस की माने तो आरोपियों की तलाश जारी है! पुलिस आरोपो की पड़ताल कर रही… कि तीन महीने की गर्भवती महिला का गर्भपात किन परिस्थितियों में कराया गया.. और इसमें अस्पताल की भूमिका क्या थी। महिला की सहमति और अस्पताल में अपनाई गई प्रक्रिया क्या विधि सम्मत है…?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed